Breaking NewsUTTAR PRADESH

हवाई मार्ग से अयोध्‍या पहुंचने को सुगम बना रही योगी सरकार, 600 एकड़ में बनेगा एयरपोर्ट

पांच अगस्‍त को अयोध्‍या में भव्‍य श्रीराम मंदिर का शिलान्‍यास कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में राम मंदिर की नींव रखी। इस अद्भुत समारोह की गूंज पूरे विश्‍व में सुनाई दी। शिलान्‍यास कार्यक्रम के बाद राम मंद‍िर के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। श्रीराम जन्‍मभूमि न्‍यास की देखरेख में मंदिर का काम किया जा रहा है। इसी के साथ उत्‍तर प्रदेश सरकार ने अयोध्‍या के चहुमुंखी विकास की दिशा में काम शुरू कर दिया है। 

तीन से चार साल में अयोध्‍या में श्रीराम जन्‍मभू‍मि मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और देश विदेश से राम भक्‍त और पर्यटक मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचने लगेंगे। यही वजह है उससे पहले योगी सरकार अयोध्‍या की दिल्‍ली और लखनऊ से कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल, इन दोनों प्रोजेक्ट पर काम 2019 में ही शुरू हो गया था। इतना ही नहीं, हवाई मार्ग से अयोध्‍या पहुंचने को सुगम बनाने के ल‍िए यहां 600 एकड़ भूमि पर मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण कार्य भी जारी है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.