BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA; श्रद्धालुओं के लिए बन रहा है बहुद्देश्यीय प्रकाश पुंज व उद्यान, देखें…

प्रकाशोत्सव पर गुरुनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को प्रकाश पुंज की सौगात मिलेगी। गुरु का बाग के पास कटरा बाजार समिति परिसर में दस एकड़ भूभाग पर प्रकाश पुंज लगभग बनकर तैयार है। इंजीनियरों के संग करीब तीन दर्जन मजदूर निर्माण को अंतिम रूप देने में लगे हैं। पिछले वर्ष नौ सितंबर को मुख्यमंत्री ने प्रकाश पुंज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह के दौ’रान इसका शिलान्यास किया गया था।

भवन निर्माण विभाग की ओर से प्रकाश पुंज का निर्माण हो रहा है। दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंहजी के 353वें प्रकाशोत्सव के दौ’रान आने वाले श्रद्धालु इस मनोरम स्थल का दर्शन कर सकेंगे। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि नवंवर के अंतिम सप्ताह के पहले ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। प्रकाश पुंज दुनियाभर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र होगा। बहुद्देश्यीय प्रकाश पुंज व उद्यान में सिख धर्म के गुरुओं के जीवन दर्शन को दर्शाया जाएगा।

परिसर में पर्यटन सू’चना केन्द्र के अलावे एक्जीविशन सेंटर, मल्टीमीडिया सेंटर व मनोरम पार्क होंगे। परिसर में खंडा साहिब भी लगाए जाएंगे। चौवन करोड़ सोलह लाख रुपए की लागत से बन रहा प्रकाश पुंज आकर्षक होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.