Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

एकता कपूर सोशल मीडिया पर फिर हुईं ट्रोल, सुशांत के नाम पर मांगा फंड, लोगोंं ने लगाई क्लास

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से उनके फैंस बेहद दुखी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया और कहा कि मामले की जांच सीबीआई ही करेगी. लेकिन इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद भी सोशल मीडिया (Social Media) पर बालाजी टेलीफिल्म्स की मालिक और डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं. सुशांत केे नाम से उन्होंने पवित्र रिश्ता नाम के एक फंड की शुरूआत की तो लोगों ने उनकी सोशल मीडिया पर क्लास लगा दी. ट्विटर पर #ShameOnEktaKapoor हैश टैग ट्रेंड कर रहा है.
एकता कपूर के खि’लाफ इस हैश टैग पर अब तक लाखों ट्वीट और रीट्वीट हो चुके हैं. एकता ने पवित्र रिश्ता नाम के जिस फंड की शुरुआत की, जो मेंटल हेल्थ के लिए अवेयरनेस फैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इस फंड के पोस्टर की तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है. लोग अब सोशल मीडिया पर एकता को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता और मैं ये चाहते हैं कि एक्टर (सुशांत) के नाम पर कोई कॉमर्शिलाइजेशन नहीं चाहते हैं. अगर लोग सुशांत का नाम लेकर कुछ कर रहे हैं तो ये प्रॉफिट कमाने के मकसद से नहीं होना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.