BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जिलें में 20 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए, जानें…

मुजफ्फरपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव को लेकर जिले में और 20 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसको लेकर एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने आदेश जारी किया है। जिसके तहत सभी घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन को बैरिकेडिंग कर प्रतिबंधित क्षेत्र का पोस्टर लगाने का निर्देश दिया गया है।साथ ही इलाके को सील कर गश्ती के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इन इलाकों में सिर्फ आवश्यक सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी।

आवाजाही पर पूरी तरह से रोक होगी। बताया गया है कि संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंड का अनुपालन नहीं किए जाने से लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर एसडीओ पूर्वी ने इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।जिसमें पोखरिया पीर, अतरहदह कुंज बिहारी लेन दास टोला, वार्ड 14 में आरके मल्लाही, वार्ड 30 में अघोरिया बाजार के समीप, अमरूद बगान जेल चौक, रेलवे कॉलोनी ब्रह्मपुरा, चर्च रोड चंदवारा, लकड़ीढ़ाई रोड, वार्ड 43 में बनारस बैंक चौक के समीप, एमआइटी के पास, वार्ड 48 का एक मोहल्ला, रामबाग चौरी नहर के समीप, यूबी टावर के पीछे का मोहल्ला, वार्ड 49 में बेला पावर हाउस के अंदर व अघोरिया बाजार एसबीआइ के समीप का इलाका शामिल है। इसके अलावा सकरा प्रखंड के समरस्तपुर न्यू हनुमान मंदिर के समीप, बोचहां में ब्रह्मण टोला दुर्गा स्थान के समीप, मैदापुर में वार्ड एक व सर्फुदीनपुर वार्ड पांच का इलाका और गायघाट में तकौना जारन का क्षेत्र शामिल है।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.