BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : कई इलाकों में मेंटेनेंस के लिए आज घंटो गुल रहेगी बिजली

सिकंदरपुर चौक, टावर चौक इलाकों में जर्जर तार बदलने का काम चलेगा। इसको लेकर मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, जज कॉलोनी, कोर्ट कैंपस, स्टेशन रोड में सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक, माड़ीपुर पावर स्टेशन इलाके के आजाद कॉलोनी से लेकर आशा बिहार फेज एक, दो तीन तक की बिजली सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक।

नयाटोला पावर स्टेशन क्षेत्र में खबड़ा मोहल्ला से एलएस कॉलेज कैंपस, पानी पंप तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, चंदवारा पावर स्टेशन इलाके में पक्की सराय से तीन कोठिया तक की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, एमआइटी पावर स्टेशन इलाके में शनिचरा स्थान, लक्ष्मी चौक के तरफ सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तथा 11 केवीए बैरिया फीडर क्षेत्र में सुबह 11 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.