राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में शहर के सब्जी व फल विक्रेताओं की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को पहले दिन तीन सब्जी बाजार से तीन हजार लोगों के सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से इनकी सैंपलिंग हुई। कटही पुल सब्जी मंडी, घिरनी पोखर सब्जी मंडी व ब्रह्मपुरा सब्जी मंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने सब्जी बाजार के प्रत्येक दुकानदार का कोरोना सैंपल लिया।एंटीजन किट के माध्यम से सैंपलिंग करते हुए दुकानदारों की पहचान भी तय की गई। इन तीन बाजार के अलावा शहर के बाकी सब्जी व फल मंडी में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपलिंग करेगी। इसके तहत बाजार समिति में भी दुकानदारों के सैंपल लिए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सब्जी व फल बाजार में जांच अभियान शुरू किया गया है।आने वाले दिनों में शहर के सभी सब्जी व फल बाजार में दुकानदारों की सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सब्जी व फल दुकानदार हाई रिस्क जोन में माने जाते हैं, जिनसे संक्रमण की चेन बनने से रोका जा सकता है।हालांकि, स्वास्थ्य विभाग को बाजार में सैंपलिंग करने में थोड़ी कठिनाई भी हुई, क्योंकि दुकानदार सहजता से सैंपलिंग के लिए तैयार नहीं हो पा रहे थे।

इस क्रम में कई दुकानदार बाजार से चुपचाप खिसकने का प्रयास करते भी पाए गए। उल्लेखनीय है कि राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के अलोक में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी चौक चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग के आदेश दिए हैं।


Input: Hindustan



Leave a Reply