BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर : नदियों के जलस्तर में गि’रावट जारी, कई बाढ़ प्र’भावित इलाकों से निकल रहा पानी

मुजफ्फरपुर: प्रमुख नदियों के जलस्तर में गि’रावट के बाद उत्तर बिहार में लोगों को बाढ़ से राहत मिली है। प्रमुख नदी बूढ़ी गंडक, गंडक, बागमती, कमला व अधवारा के जलस्तर में काफी गिरा’वट के बाद ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में फैला बाढ़ का पानी वापस होने लगा है।मुजफ्फरपुर में गंडक, बूढ़ी गंडक व बागमती नदी के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। तीनों नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद औराई, कटरा, गायघाट, सकरा, मुशहरी, सरैया, पारू व साहेबगंज इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन प्रखंडों में फैला बाढ़ का पानी धीरे धीरे वापस हो रहा है। हालांकि बांध व सड़क पर शरण लेने वालों की घर वापसी में अभी और समय लगेगा। पानी कम होने के बाद इन इलाकों में कीचड़ जमा हो गया है, जिसके सूखने के बाद ही लोग अपने घरों को वापस हो सकेंगे।उधर, मोतिहारी में भी बूढ़ी गंडक के जलस्तर में गिरावट आई है। चटिया में गंडक का जलस्तर न केवल स्थिर हो गया है, बल्कि धीरे धीरे उसमें गिरावट आने लगी है।

सोमवार को गंडक बराज से कुल 1.94 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।इधर, दरभंगा में बागमती के जलस्तर में भी गि’रावट आयी है। कमतौल में अधवारा में व सोनवर्षा में कमला नदी के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है। दरभंगा के शहरी क्षेत्र से पानी अब तेजी से बाहर हुआ है। शहर के ज्यादातर हिस्से से पानी बाहर निकल चुका है और शहर के नीचले इलाके में ही जलजमाव का असर रह गया है। जहां से पानी की निकासी हो गई है, वहां युद्धस्तर पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि संक्रामक रोगों के फैलने का ख’तरा न रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.