Breaking NewsDELHINational

चीन के साथ तनाव पर बोले राहुल- पीएम मोदी को छोड़कर सभी को है सेना पर विश्वास

पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव जारी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर रविवार को ट्वीट कर कहा है कि केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर, देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।’ इससे पहले शुक्रवार को राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से ड’र रही है।

राहुल ने कहा था कि सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है। जमीन पर मौजूद सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है। प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.