Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत सिंह राजपूत ने Ex गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा था करोड़ों का फ्लैट, खुद ही भर रहे थे उसकी EMI भी

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के सु’साइड केस में ईडी की जांच में अब नया खुलासा हुआ है कि एक्टर मलाड में स्थित 4.5 करोड़ के एक फ्लैट की इंस्टॉलमेंट्स भर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शायद ये वही फ्लैट है, जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे रह रही हैं। उनसे जानने के लिए कुछ सवालों को मीडिया द्वारा भेजा गया है, लेकिन उन्होंने अब तक उन सवालों पर कोई रिएक्शन दिया है।   

रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ में किया था जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान इस फ्लैट का जिक्र किया था और उन्होंने बताया था कि सुशांत चाह कर भी अंकिता से ये फ्लैट खाली करने को नहीं कह पा रहे थे जबकि वो इसकी ईएमआई भर रहे थे। हालांकि, अब तक ये साफ नहीं है कि सुशांत फ्लैट के लिए कितने पैसे जमा कर चुके हैं, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि बस कुछ ही इंस्टॉलमेंट बाकी रह गई थीं।

अकाउंट से कट रही ईएमआई 

बताया ये भी जा रहा है कि सुशांत के खाते से हर महीने इस फ्लैट की ईएमआई का पैसा कट रहा था। बता दें, सुशांत मामले की जांच के लिए अंकिता काफी बेबाकी से बोलती रही हैं और उन्होंने कई बार इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ईडी अब तक इस मामले की जांच कर रहा था कि क्या सुशांत के खाते से रिया चक्रवर्ती ने किसी तरह की हेरफेर की है।

रिया के खिलाफ चल रही पैसे की हेराफेरी की जांच

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में कराई एफआईआर में ये दावा किया था कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उन्होंने कई करोड़ की हेरफेर सुशांत के अकाउंट से की थी। रिपोर्ट्स में सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही इस मामले में प्रॉपर्टी के डिटेल्स चेक करेगी कि रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर है और इनवेस्टमेंट किस तरह हुआ है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.