BIHARBreaking NewsSTATE

झंडोतोलन के लिए गांधी मैदान तैयार, सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे CM नीतीश कुमार

पटना
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन के लिए पटना का गांधी मैदान पूरी तरह सज कर तैयार हो गया है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तिरंगा फहराएंगे। आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएमपी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ-साथ डीएपी, होमगार्ड और एनसीसी का परेड और सलामी होगी।

सोशल मीडिया के जरिए होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
कार्यक्रम में इस बार सीमित संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। बुजुर्ग, बच्चे, स्वतंत्रता सेनानी और आम लोगों को गांधी मैदान में एंट्री नहीं दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर झंडात्तोलन का कार्यक्रम सभी लोग लाइव देख सकें, इसके लिए सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब के जरिए किया जाएगा। लोग नीतीश नीतीश कुमार के ट्विटर हैंडल पर या सीएमओ बिहार के ट्विटर हैंडल पर जाकर भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

इस बार कोरोना का वजह से कार्यक्रम छोटा रखा गया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल कारगिल चौक पर पुष्प अर्पित करते थे लेकिन, इस बार कोरोना संक्रमण के चलते उनका कार्यक्रम छोटा रखा गया है। इसके अलावा कोरोना संकट की वजह से प्रभारी मंत्री भी अपने जिलों में झंडोतोलन नहीं करेंगे।

कोरोना वॉरियर्स होंगे सम्मानित
झंडोतोलन के बाद जिला प्रशासन कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करेगा। इसमें 100 से अधिक फ्रंट लाइनर्स होंगे। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्स और प्लाजमा डोनर को सम्मानित किया जाएगा। प्लाजमा डोनर्स के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.