Breaking NewsDELHI

#NCR; बंद फैक्ट्री में घु’सा तेंदुआ, सुबह से प’कड़ने की कोशिश जारी, देखें…

फरीदाबाद में सरूरपुर की वैष्णो मेकेनिकल वर्क्स फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया फैक्ट्री में तेंदुआ घु’सने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री के गेट पर ताला लगा दिया है। तेंदुए को प’कड़ने के लिए गुरुग्राम से वन्यजीव विभाग की टीम बुलाई गई है। फरीदाबाद वन्यजीव विभाग के रक्षक राजकुमार का कहना है कि उनके पास तेदुए को बे’होश करने वाली ट्रेंकुलाइजर गन नहीं है। जिसकी वजह से तेदुए को पक’ड़ने का काम अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। सरूरपुर चौकी इंचार्ज जगमाल सिंह ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह नौ बजे एक फैक्ट्री में तेंदुआ घु’सने की सूचना मिली। उसके तुरंत बाद वह टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री की जां’च की, जिसमें तेंदुआ अंदर होने की पु’ष्टि हुई।

इसकी सूच’ना फिर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी गई। वन्यजीव विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी है। वन्यजीव विभाग ने गुरुग्राम से टीम बुलाई है। उसके बाद तेंदुए को प’कड़ने की का’रवाई शुरू की जाएगी।स्थानीय निवासी खेमकौर ने बताया कि वजह सुबह नौ बजे भूसा लेने जब प्लॉट में बच्चों के साथ गई तो वहां रखी पानी की खाली टं’कियों के गि’रने की आवाज हुई। जैसे ही उस तरफ बच्चों की नजर गई तो एक बच्चे ने जोर से ‘टाइगर’ चि’ल्लाया। इसके बाद मैं बच्चो को लेकर वहां से भाग आई। हमारे भागने के बाद तेंदुआ भी टंकियों पर चढ़कर साथ वाली कंपनी के बंद गेट के ऊपर वाले खाली स्थान से होकर कंपनी में कूद गया।वैष्णो मैकेनिकल वर्क्स कंपनी में गत्ते के डब्बे की पैकिंग करने वाली मशीन बनती हैं।

इस फैक्ट्री में चार कर्मचारी काम करते हैं, जो छठ पूजा के चलते अपने घर गए हुए हैं और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इसकी वजह से फैक्ट्री इन दिनों बंद है। फैक्ट्री के मालिक के मालिक सुजीत तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर जाने का एक ही रास्ता है। पुलिस के मुताबिक, तेंदुआ कंपनी में ही है।माना जा रहा है कि तेंदुआ रात में ही किसी वक्त सरूरपुर गांव में घुस आया था, लेकिन किसी को इसकी भ’नक तक नहीं लगी। गांव में रहने वाले जेपी के मानें तो रात में यह तेंदुआ नीम के पेड़ पर रहा। सुबह होने पर वह भागकर एक प्लॉट से कंपनी में जा घुसा। गांव की महिला खेमकौर ने बताया कि रातभर कुत्ते भौं’कते रहे, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तेंदुआ रात में ही गांव में आया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.