BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार के कई जिलों में अ’लर्ट, तेज हवा और वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

पटना. बिहार में एक बार फिर से मुसलाधार बारिश हो रही है. मंगलवार को लगभग पूरे राज्य में बारिश हुई. कई जगहों पर रात को शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह भी जारी है. बुधवार को भी मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश को लेकर अ’लर्ट जारी किया है. ये अलर्ट उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज के लिए है जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के साथ-साथ ही कई जिलों में वज्रपात की भी आशंका है.
मंगलवार की देर रात आरा, बक्सर समेत कई जिलों में तेज और मुसलाधार बारिश हुई है. आरा में बुधवार की सुबह से ही तेज बारिश हो रही है साथ ही आसमान में भी काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी में जा रही है इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार आ रही है, इसलिए गुरुवार तक बिहार में रुक-रुक कर बारिश होगी.

मंगलवार की बात करें तो बिहार में सबसे अधिक 70 मिलीमीटर वर्षा अररिया जिला के फारबिसगंज में हुई वहीं पटना में भी रात 9 बजे तक 60 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. पटना में हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया और विधानसभा, सचिवालय समेत कई वीआईपी इलाके भी डूब गए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.