Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

रिया चक्रवर्ती ने ईडी को बताया- यूरोप ट्रिप में एक पेंटिंग देखकर ड’र गए थे सुशांत सिंह, फिर खराब रहने लगी मानसिक हालत

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) की मौ’त की जांच सीबीआई के हाथों में है. इस मामले में फाइनेंशियल एंगल को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अलग से पूछताछ कर रही है. सुशांत की मौ’त को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अक्टूबर 2019 की उनकी यूरोप ट्रिप का जिक्र कई बार आ चुका है. सुशांत इस ट्रिप पर अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के साथ गए थे. अब इस ट्रिप को लेकर पहली बार रिया चक्रवर्ती ने ED के अधिकारियों को बयान दिया है. रिया ने बताया है कि उस ट्रिप के दौरान आखिर हुआ क्या था.
सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में ED के अधिकारियों को बताया, ‘अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप के दौरान हम दोनों इटली के फ्लोरेंस में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे. फ्लोरेंस में हम लोग एक ऐसे हेरिटेज होटल में ठहरे, जो करीब 600 साल पुराना है. उस होटल में काफी बड़े-बड़े कमरे थे. दीवारों पर कुछ पुरानी पेंटिंग्स थीं.’ रिया के मुताबिक, दीवारों पर लगी पेंटिंग को देखकर अचानक सुशांत रुद्राक्ष की माला जपने लगे थे. उसके बाद उनकी मानसिक स्थिति खराब हुई थी, जो बीतते वक्त के साथ-साथ और बिगड़ती चली गई. रिपोर्टस के मुताबिक, एक वक्त ऐसा आया कि सुशांत को संभालना रिया के लिए मुश्किल होने लगा था. एक वक्त के बाद रिया को भी साइकिएट्रिस्ट से काउंसिलिंग की जरूरत पड़ने लगी थी.

सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में फोरेंसिक लैब ने शुरू की जांच
सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में बताया, ‘मैं अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ दूसरे कमरे में थी, लेकिन जब वापस लौटी तो देखा कि सुशांत ने हाथ में एक रूद्राक्ष लिया हुआ है और कुछ मंत्र पढ़ रहे हैं. वो काफी घबराए हुए से लग रहे थे. मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हुआ, तो सुशांत ने बताया कि वो दीवार पर लटकी पेंटिंग्स में छपे कैरेक्टर को देख रहा है. हालांकि, वो स्पष्ट तौर पर उस बारे में कुछ नहीं बता पाए.’

रिया ने अपने बयान में आगे बताया, ‘सुशांत पसीना-पसीना हो गए थे. ये देखकर मैं भी डर गई. मेरा भाई भी घबरा गया. हम सुशांत को उसके कमरे से बाहर ले गए. बाद में जब वो नॉर्मल हुए थे मैंने दोबारा पूछा कि क्या हुआ था. सुशांत ने बस इतना कहा कि वो चौंकाने वाला था.’
इटली के एक पुरातात्विक चित्रकार की थी वो पेंटिंग
रिया ने ED के अधिकारियों को बताया, ‘जिस होटल में हम रुके थे, वहां इटली के एक पुरातात्विक चित्रकार फंसीसीको गोया की एक पेंटिंग टंगी थी. पेंटिंग में एक राक्षस एक बच्चे को खा रहा है, कुछ ऐसा ही दिखाया गया था. ये पेंटिंग Saturn Devouring His Son की थी. इसी पेंटिंग को देखकर सुशांत घबरा गए थे. सुशांत बार-बार कह रहे थे कि इस पेंटिंग में भूत है और वो भूत उसे खा जाएगा.’
ट्रिप बीच में छोड़ लौटे मुंबई
अधिकारियों को दिए अपने बयान में रिया ने आगे बताया, ‘इसके बाद मैं और शौविक उस रात सुशांत के कमरे में उसके साथ ही सोए. उन पेंटिंग्स को लेकर सुशांत लगातार बात कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें संभाला और कहा कि ये महज उनका भ्रम है. इसके बाद अगले दिन मैं, सुशांत और शौविक ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स सेंटर के लिए निकल गए. लेकिन, वहां भी सुशांत कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे. यूरोप ट्रिप 2 नंवबर 2019 को खत्म होने वाला था. लेकिन, हम 28 अक्टूबर 2019 को ही मुंबई लौट आए.’
सुशांत के कमरे से आती थी रोने-चिल्लाने की आवाजें
रिया ने कहा, ‘बांद्रा लौटने के बाद से सुशांत अपने कमरे में अकेले रहने लगे. अंदर से चिल्लाने और रोने की आवाजें आती थी. ये कुछ दिन चला. इसके बाद हमने तय किया कि सुशांत को मानसिक रोग के डॉक्टर को दिखाया जाए, सुशांत किसी भी डॉक्टर के साथ कंफर्टेबल नहीं हो रहे थे. इसलिए हमने एक के बाद दूसरा डॉक्टर बदलना शुरू किया.
रिया कहती हैं, ‘ट्रिप से लौटने के बाद से सुशांत खुद को बेजान सा महसूस कर रहे थे. वो कई दिनों तक चुप-चुप से रहे. इसके बाद तबीयत खराब रहने लगी.’ रिया ने बताया कि वो खुद भी डिप्रेशन में रहने लगी और 8 जून को खुद सुशांत ने उससे कहा कि वो अपने घर चली जाए, ताकि वो (रिया) कुछ संभल पाए.



कुक नीरज ने भी किया था ट्रिप को लेकर बड़ा खुलासा
बता दें कि इससे पहले सुशांत के कुक नीरज ने भी उनकी यूरोप ट्रिप को लेकर कई अहम बातें बताईं थी. बिहार पुलिस को दिए बयान में सुशांत के कुक नीरज ने बताया, ‘सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप के टूर पर गए थे और वहां से दिवाली के आसपास वापस आए. सुशांत जब ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बि’गड़ गई और उसके बाद लगातार उनकी त’बीयत खराब रहने लगी.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.