BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: कोरोना के क’हर के बीच चमकी बु’खार की एंट्री, 9 बच्चे भर्ती…

मुजफ्फरपुर: उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार की सुबह से शाम तक एसकेएमसीएच में नौ बच्चे भर्ती किए गए। डॉक्टरों के मुताबिक सभी बच्चों में चमकी-बु’खार के लक्षण मिले हैं। इन्हें नवनिर्मित पीकू वार्ड में रखा गया है। सभी बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर पैथोलोजी विभाग को भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल सबका इलाज किया जा रहा है। इन बीमा’र बच्चों में अखाड़ाघाट की दो वर्षीया चांदनी कुमारी, सिवाईपट्टी का तीन वर्षीय आशिक कुमार, दरभंगा की चार वर्षीया चांदनी कुमारी, मुशहरी की दो वर्षीया पायल कुमारी, पारू का 11 वर्षीय विवेक कुमार, सात वर्षीय हर्ष राज, मोतीपुर की पांच वर्षीया सहानी खातून, सीतामढ़ी के रीगा की 11 वर्षीया शालिनी कुमारी व सुरसंड की तीन वर्षीया सोनी कुमारी शामिल है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.