Breaking NewsCricketSPORTS

ICC की बैठक में बड़ा फैसला, भारत में ही आयोजित होगा टी20 वर्ल्ड कप 2021

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया में होने वाला 2020 टी20 वर्ल्ड कप स्थगित होने के बाद ये सवाल था कि अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) किस देश में आयोजित होगा? अब इस सवाल का जवाब मिल गया है. शुक्रवार को हुई आईसीसी की बैठक में 2021 टी20 वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित करने का फैसला लिया गया है. वहीं 2022 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा. वहीं 2023 वनडे वर्ल्ड कप तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत में ही आयोजित होगा. आईसीसी की इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख भी शामिल थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.