Breaking NewsUTTAR PRADESH

बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव की तबीयत बि’गड़ी, लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की त’बीयत एक बार फिर बिग’ड़ गई है। मुलायम को लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम को पेट में द’र्द और पेशाब में संक्र’मण की सम’स्या है।

मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट द’र्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की स’मस्या है।  इसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है।  इससे पहले उन्हें  पेट में सूजन और द’र्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.