Breaking NewsMAHARASHTRASTATE

रिया और मुंबई पुलिस का राज खुल गया, डीसीपी बांद्रा के लगातार संपर्क में थी सुशांत की गर्लफ्रेंड

सुशांत केस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार मुंबई पुलिस के संपर्क में थी। मुंबई पुलिस के साथ उनकी सांठगांठ की खबरें अब प्रमाणित होती दिख रही हैं। रिया चक्रवर्ती और बांद्रा के डीसीपी के बीच लगातार फोन पर बातचीत हो रही थी। बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे से रिया चक्रवर्ती की 4 दफे फोन पर बातचीत हुई।

हालांकि दोनों के बीच यह बातचीत बेहद छोटी रही है। 28 सेकेंड से लेकर 1 मिनट के अंदर या बातचीत खत्म हो गई। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या केवल इंडिकेशन के लिए रिया चक्रवर्ती और अभिषेक त्रिमूखे के बीच बातचीत हुई कहीं ऐसा तो नहीं कि डीसीपी बांद्रा और रिया के बीच व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार बातचीत होती रही। रिया के कॉल डिटेल से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जून महीने में दोनों के बीच दो दफे बातचीत हुई है जबकि जुलाई में भी दो बार बातचीत हुई। 21 जून को डीसीपी और रिया के बीच 28 सेकंड तक बातचीत हुई है।

संभव है कि डीसीपी बांद्रा जांच का हवाला देकर इस बातचीत को स्वीकार कर ले लेकिन 1 मिनट से कम के वक्त में दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई यह जानना बेहद दिलचस्प होगा। इस मामले पर रिया और डीसीपी की तरफ से चाहे जो भी सफाई दी जाए लेकिन एक बात तय है कि रिया लगातार मुंबई पुलिस के बड़े अधिकारियों के संपर्क में बनी हुई थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.