BIHARBreaking NewsMAHARASHTRASTATE

मुंबई से पटना के लिए निकले सिटी एसपी विनय तिवारी, बोले.. मुम्बई में हमारी जांच को क्वारन्टीन किया गया

PATNA : सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी आखिरकार क्वारन्टीन खत्म कर पटना के लिए रवाना हो गए हैं। पटना रवाना होने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की है। विनय तिवारी ने कहा है कि मुंबई में मुझे नहीं बल्कि हमारी जांच को क्वारन्टीन किया गया।

पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि मुंबई में बिहार पुलिस को जांच करने से रोका गया यह एक अफ’सोसजनक बात है। मैं नियमों के तहत मुंबई आया था लेकिन मुझे एक क्वारन्टीन किया गया। विनय तिवारी ने कहा है कि मुंबई में जो कुछ हुआ उससे हमारी जांच प्र’भावित हुई लेकिन मुझे कुछ नहीं कहना। सिटी एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि अब वह वापस जा रहे हैं और एजेंसियों के काम करने के तौर-तरीकों पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करना है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.