BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर : सुशांत सिंह राजपूत केस / केंद्र ने बिहार सरकार की CBI जांच की सिफारिश मानी

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस में केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है. बिहार सरकार ने सोमवार को मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भेजी थी. बुधवार को मामले में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी, जिस दौरान केंद्र की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी मौजूद थे. एसजी ने बताया कि केंद्र ने बिहार की सीबीआई जांच की सिफारिश मान ली है और केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है.


बता दें कि बुधवार को सुशांत राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हृषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई शुरू की है. इस केस में सीबीआई जांच के लिए याचिका भेजी थी. सुनवाई के दौरान सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि ‘सुशांत के पिता यह चाहते है इस पूरे मामले को सीबीआई को दिया जाना चाहिए.’ वहीं, एक्टर के परिवार की ओर से एक्ट्रेस और एक्टर की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खि’लाफ केस दर्ज कराया गया है, जिसके तहत उनका पक्ष भी सुनवाई में मौजूद था. उनकी तरफ से वकील श्याम दीवान ने कहा कि ‘एसजी कि तरफ से जो कहा गया यहां वह मामला नहीं है, ऐसे में अदालत रिया कि याचिका पर गौर करे.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.