अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन हो रहा है. भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है. करोड़ों राम भक्तों का सालों का इंतजार आज पूरा हो रहा है जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. कार्यक्रम को लेकर बनाए गए मंच पर पीएम मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास समेत केवल पांच लोग ही होंगे. इस कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए मुज़फ्फरपुर न्यूज़ के साथ.




Leave a Reply