Breaking NewsUTTAR PRADESH

PM नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, सड़कों पर कीर्तन और जय श्रीराम के नारे, थोड़ी देर में करेंगे राम मंदिर का भूमि पूजन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। मोदी शुभ मुहूर्त के वक्त भूमि पूजन करेंगे और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत भी भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। भागवत भगवा रंग में रंगे हुए दिखाई दिए। इसके अलावा अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर योग गुरु रामदेव, स्वामी अवधेशानंद गिरि, चिदानंद महाराज मौजूद हैं।

समारोह के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास, उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि इस कार्यक्रम से पहले मोदी हनुमानगढ़ी में ‘‘पूजा’’ और ‘‘दर्शन’’ करेंगे।

हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ‘‘श्री राम जन्मभूमि’’ जाएंगे, जहां वह ‘भगवान श्री रामलला विराजमान’ की पूजा और दर्शन में शामिल होंगे। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री पारिजात का पौधा लगाएंगे और फिर भूमि पूजन करेंगे। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वह एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.