BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : पूर्व महापौर वर्षा सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव…

पूर्व मेयर वर्षा सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही पूर्व महापौर वर्षा सिंह के पति व वर्तमान वार्ड पार्षद संजीव चौहान की मृ’त्यु हृदय गति रुकने से हो गई थी।वहीं बाद में Corona जांच में वो सं’क्रमित पाए गए थे। जिसके बाद पूरे परिवार की जांच हुई थी और इनके आवास के आस पास वाले इलाके (साहू रोड) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।इधर मुजफ्फरपुर जिले में भी Corona का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा भी 3000 के करीब पहुंचने वाला है। गनीमत की बात यह है कि अब तक 1900 से अधिक मरीज corona को मात देकर अपने घर लौट चुके है।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.