मुजफ्फरपुर: नगर थाने के पक्की सराय चौक के समीप मंगलवार को सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला। उसकी उम्र करीब 60 से अधिक बताई गई। नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कहीं से आकर पक्की सराय स्थित एक दुकान के नीचे बैठा। इसके बाद सो गया। शाम में वैसे ही सोया रहा। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई और श’व को क’ब्जे में ले लिया। हालांकि, पक्की सराय में कई चर्चा हो रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे नकार दिया।




Leave a Reply