BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: रोजाना 1000 से अधिक सैंपलों की होगी जांच

मुजफ्फरपुर राज्य सरकार ने सभी जिलों में हर दिन एक हजार से अधिक सैंपल की जांच करने का लक्ष्य तय किया है। इसकी जानकारी एसीएमओ डॉ. विनय कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर मशीन से 170, ट्रूनेट मशीन से 50 और एंटीजन किट से 800 जांच प्रतिदिन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं, उन्होंने तुर्की स्थित डेडीकेडेट कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज और सुविधाओं का जायजा लिया। कोविड केयर में तैनात नर्स से वेंटिलेटर और पल्स मीटर लगाने के बारे में जानकारी ली। नर्स ने एसीएमओ को पूरी जानकारी दी। एसीएमओ ने बताया कि तुर्की कोविड सेंटर की सुविधाओं में इजाफा किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.