मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड का विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को सीआरएस निरीक्षण करेंगे। सुबह 9:30 बजे वे मुजफ्फरपुर जंक्शन से सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे। मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इससे अब सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलमार्ग पर विद्युत इंजन से ट्रेनें दौड़ेंगी। लंबे समय के बाद लोगों का सपना पूरा होगा।इससे समय की बचत होगी। वहीं, इस मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनें भी बढऩे की उम्मीद है। वर्तमान में दो पैसेंजर ट्रेनें मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी के लिए रवाना की जाती हैं। इसमें एक सवारी ट्रेन कम से कम ढाई से 3 घंटे मे दूरी तय करती है।

रेलखंड पर सीआरएस का निरीक्षण होगा
जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया गया था। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक महेश्वरी व सानिया डिशूम सरस्वतीचंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलमार्ग जायजा लिया और कई कमियों को दूर करने मे जुटे रहे। समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने कहा कि मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी रेलखंड पर सीआरएस का निरीक्षण होगा। इस दौरान रेलवे पुल, गुमटी, रेलवे क्रॉसिंग लाइन की जांच भी की जाएगी।



Leave a Reply