नगर थाना के साहू रोड में बने कंटेनमेंट जोन में मंगलवार को पुलिस ने डंडे बरसाये। बेवजह घूमने और बगैर मास्क के निकलने वालों पर कार्र’वाई की। इसके लिए साहू रोड में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर जरूरी काम के निकले युवकों से उठक-बैठक भी कराई गई। उनसे जुर्मा”ना भी वसूला गया।करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने जुर्माना भरा। कई को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसमें कई महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। नगर थाना क्षेत्र के अलावा सदर, ब्रह्मपुरा व मिठनपुरा थाना क्षेत्र में भी मास्क नहीं पहनने वालों के खि’लाफ पुलिस ने अभियान चलाकर जुर्मा’ना वसूला।




Leave a Reply