BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अब इन 10 नई जगहों को बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन, आने-जाने पर रहेगा प्रतिबंध…

जिले में कोरोना के कहर के चलते कंटेनमेंट जोन का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस कड़ी में ग्रामीण इलाकों में दस और नये कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि प्रखंडों के कई स्थानों पर कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेंटमेंट जोन का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था।

इसकी स्वीकृति मिल गई है। एसीएमओ ने बताया कि सरैया प्रखंड के बिशुनपुर, गोबराहा, ब्रह्मपुरा और चकना गांव में कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। सकरा प्रखंड के मझौलिया, पारू प्रखंड के कोरिया निजामत, मोतीपुर प्रखंड के रामपुर उगन और कांटी प्रखंड के पकड़ी व नरसंडा में नया कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।अंचलाधिकारी को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। 10 नये कंटेनमेंट जोन बनने के बाद अब जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 110 हो गई है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.