Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Kangana Ranaut का सुशांत के परिवार पर निशाना, ‘गुम हो गया नेपोटिज़्म का मुद्दा, फोकस पैसों पर आ गया’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले को लेकर काफी सेंसिटिव हैं। सुशांत की मौत के बाद उन्होंने नेपोटिज़्म का मुद्दा उठाते हुए कई सेलेब्स को आड़े हाथ लिया। तो वहीं कंगना लगातार इस केस में सीबीआई जांच की मांग को सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच कंगना ने अब सुशांत के परिवार को लेकर भी कुछ ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा है कि सुशांत के परिवार का फोकस अब पैसों पर चला गया है और नेपोटिज़्म का मुद्दा दब गया है।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के एक थाने में केस दर्ज करवाया है। इसमें उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर उनके पैसे हड़पने तक कई आरोप लगे हैं। कंगना ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए हैं।

कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘दुर्भाग्य से परिवार (सुशांत का परिवार) केवल पैसों के पार्ट पर ध्यान दे रहा है, और सुशांत के उन सारे इंटरव्यूज और पोस्ट को इग्नोर कर रहा है जिसमें एक्टर ने बुलिंग और नेपोटिज्म हैरेसमेंट के बारे में लिखा था और बताया था। यहां तक राजनीतिक नेपो माफिया की भागीदारी के मामले को भी’।

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने उसके साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो आसान टारगेट था। क्या वो रणबीर कपूर या वरुण धवन के साथ ऐसा कर पाएंगे? वो कहते हैं कि नेपोटिज़्म और फेवरेटिज़्म कोई क्रिमिनल अप’राध नहीं है। केवल मनी लॉन्ड्रिंग है, ये सच है लेकिन हमारे पास अभी कानून बदलने का मौका है, और आउटसाइडर्स के लिए Bully-wood को एक सुरक्षित जगह बनाने का। अगर वो माफिया पर नहीं केवल पैसे पर ही ध्यान देंगे तो ये मौका खो जाएगा’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.