BIHARBreaking NewsBUXARSTATE

सांसद अश्विनी चौबे का लापता पोस्टर पूरे बक्सर शहर में चिपकाया, राजनीति भी गरमाई…

बक्सर के वर्तमान सांसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का लापता होने की पोस्टर चिपकाये जाने से न केवल आमजनों बल्कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। एनएसयूआई द्वारा इस तरह का पोस्टर चिपकाए गए हैं। जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में पूरे बक्सर शहर में बक्सर के वर्तमान संसद सह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का लापता लिखा हुआ पोस्टर चिपकाया गया।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के द्वारा बताया गया कि जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से बक्सर की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे बक्सर के सांसद ने एक बार भी बक्सर आकर बक्सर की जनता का हालचाल नहीं लिया।
संभल नहींं रही है व्यवस्था
सांसद अश्विनी चौबे बक्सर के सांसद के साथ साथ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी है। लेकिन उनसे अपना संसदीय क्षेत्र बक्सर भी नहीं सम्भल रहा। वो पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को क्या सुधारेंगे? उनका कहना था कि बक्सर की स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है।लेकिन उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। पोस्टर के अनुसार जो भी व्यक्ति बक्सर के सांसद को ढूंढ कर लाएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। बक्सर कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष विनय ओझा, एनएसयूआई उपाध्यक्ष विकास पांडेय , विशाल खरवार, राम प्रतीक चौबे, नागेश, अंकित, दीपक, आसिफ, सर्फ़राय सिद्दीकी, अंकित, विकास आदि थे।

सांसद का अबतक का प्रयास सराहनीय: बीजेपी

भाजपा ने काह कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि कोरोना संकट में गायब रहे। वहीं भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे रहे। एनएसयूआई को अपने विधायक से पूछना चाहिए कि कोरोना के संकट काल में कहां गायब है कितनों को उन्होंने मदद की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के विशेष प्रयास से ऑक्सीजन सिलेंडर आइसोलेशन बेड आदि मिले हैं।

भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देती है कांग्रेस

भाजपा के आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक नितिन मुकेश ने कहा कि कांग्रेस का छात्र विंग है एनएसयूआई। कांग्रेस पार्टी भाई भतीजावाद भ्रष्टाचार में हमेशा डूबे रहने वाली पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई से और क्या उम्मीद की जा सकती है। जैसे कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता वैसे हैं इनके छात्र विंग के छोटे नेता।

कांग्रेस और एनएसयूआई पर जमकर बरसे भाजपा नेता
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस व उनके छात्र संगठन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद व जनता के शोषण आदि में संलग्न रहने वाले कांग्रेसी एवं एनएसयूआई अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी की खोज खबर लेते तो बहुत अच्छा होता। कोरोना संकटकाल में ऊपर से नीचे तक कांग्रेसी नेता गायब है। काश एनएसयूआई अपने नेताओं को ढूंढने के लिए पोस्टर लगाती।

जिले की भोली भाली जनता को बरगला रही है कांग्रेस
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विनोद राय, बलराम पांडेय, आदित्य चौधरी, हीरामन पासवान ने कहा कि कांग्रेस का संस्कार भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद व जनता का शोषण का रहा है। इनका एक सूत्री कार्यक्रम जनता को बरगलाना एवं लूटने का रहा है। एनएसयूआई कांग्रेस के भ्रष्टाचार व जनता को बरगलाने के संस्कार को आगे बढ़ा रही है। यह एक ऐसा छात्र संगठन है जिसका छात्र हितों से लेना-देना नहींं होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.