Breaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

किर्गिस्तान से पटना लौटी छात्रा ने मनाया सोनू सूद का बर्थडे, परिवार ने विश कर अभिनेता को बिहार आने का दिया न्यौता

पटना. मुसीबत में फंसे लोगों के मददगार फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) का आज यानी 30 जुलाई को जन्मदिन है. इसे देखते हुए पटना (Patna) की दो छात्राओं ने हर दिल अजीज सोनू सूद का अपने अंदाज में बर्थडे (Sonu Sood Birthday) मनाया. यहां से सैकड़ों किलोमीटर दूर मुंबई में मौजूद सोनू सूद ने वीडियो कॉल (Video Call) के जरिए खुद अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट होते देखा. इस खास अवसर पर परिवारवालों ने भी सोनू सूद से बात कर उन्हें हैप्पी बर्थडे (Happy Birthday) विश किया.
दरअसल सुप्रिया किरण एमबीबीएस की छात्रा हैं. कोरोना काल में वो और उनके जैसी पढ़ाई कर रही बिहार की कई लड़कियां किर्गिस्तान में फंस गई थीं. तब पटना के एलएन मिश्रा इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली सुप्रिया की दोस्त सोनी ने इन सबकी मदद की गुहार सोनू सूद तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद सोनू सूद ने चार्टर प्लेन भेज कर सुप्रिया और उनके दोस्तों को वहां से निकाल कर बिहार पहुंचवाया.

सोनू सूद को धन्यवाद देने के लिए सुप्रिया और सोनी ने अपने परिवारवालों के साथ उनका जन्मदिन मनाया. बुधवार को दोनों ने सोनू सूद से संपर्क किया और अपनी इच्छा जाहिर की. यह जानकर सोनू सूद ने इनसे बात करने के लिए दस मिनट का समय दिया. इसके बाद सोनू सूद के जन्मदिन से एक दिन पटना में सुप्रिया के घर केक काट कर उनका बर्थडे मना. इस खास अवसर पर परिवार के लोगों ने भी वीडियो कॉलिंग में सोनू सूद को हैप्पी बर्थडे विश किया.

अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो कॉल पर पटना में अपना बर्थडे मनते हुए देखा. इस दौरान दोनों छात्राओं के परिवारवालों ने भी सोनू सूद से बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी
बर्थडे विश करते हुए परिवारवालों ने सोनू सूद को बिहार आने का न्यौता दिया
किर्गिस्तान से अपने घर पटना लौटी सुप्रिया के पिता ने सोनू सूद को कहा आप हमारी आस हैं. आपने हमारे बच्चों को कोरोना संकट के समय जब सरकार भी मदद नहीं कर रही थी तब उनको घर पहुंचाकर हमें हमेशा के लिए अपना आभारी बना दिया है. वहीं सोनी के पिता ने सोनू सूद को बिहार आने का न्यौता दिया. बात करने के दौरान वो इतने भावुक हो गए कि उन्होंने कहा, हमने सुशांत को खो दिया लेकिन अब आपके चेहरे में हम सुशांत सिंह को देख रहे हैं. आप हमारी आस हैं.
लॉकडाउन के दौरान देश के अन्य जगहों पर फंसे बिहारी मजदूरों और छात्रों की मदद करने की वजह से सोनू सूद की बिहार में फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.