BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के घर लगेंगे पोस्टर, गाइडलाइंस नहीं मानने पर होगी स’ख्त का’र्रवाई…

स्वास्थ्य विभाग अब होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगाएगा। इस काम में आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। विभाग की ओर से पोस्टर भी छपवा लिए गए हैं। आशा को घर-घर जाकर पोस्टर चिपकाने के लिए निर्देश दिया गया है। होम क्वारंटाइन में रहने वालों को गाइडलाइन का पालन करना होगा। यदि वे गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं तो उनपर का’र्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कमार ने सूबे के सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि वैसे घरों के बाहर क्वारंटाइन पोस्टर लगाने हैं, जहां लोग होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। सचिव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में होम क्वारंटाइन रहने वाले को सख्ती से निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.