BIHARBreaking NewsENTERTAINMENT/FILMSTATE

लॉकडाउन के चलते नौकरी गंवाने के बाद सब्जी बेच रही थीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सोनू सूद ने घर भेजा जॉब लेटर

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरुरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में घर पहुंचाने के बाद अब वह लोगों को नौकरी देने के काम में जुट गए हैं। सोनू ने लॉकडाउन के चलते नौकरी गवां चुके एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सहायता की है। उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर का इंटरव्यू लिया है और उन्हें जॉब लेटर भी भेज दिया है। इसकी जानकारी सोनू सूद ने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

उन्होंने लिखा, मेरे ऑफिशियल्स उनसे मिले। इंटरव्यू हो चुका है। जॉब लेटर भी भेज दिया गया है। जय हिंद। बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर शारदा ने नौकरी जाने के बाद परिवार के पालन-पोषण के लिए सब्जी बेचना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने शारदा के वीडियो को सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था,”प्रिय सोनू सूद, ये शारदा है, जिसे कोविड-19 के दौरान आए क्राइसिस के चलते @VirtusaCorp ने नौकरी से न‍िकाल द‍िया था। इसके बाद भी लड़की ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को सपोर्ट करने के ल‍िए सब्‍जी बेचना शुरू कर द‍िया। प्‍लीज देखें, अगर आप इनकी किसी भी तरह से मदद कर सकते हैं तो। उम्‍मीद है आप जवाब देंगे।” सोनू को जब यह बात पता चली तो उन्होंने शारदा को नौकरी का ऑफर दे दिया।

इससे पहले सोनू सूद ने आंध्रप्रदेश के एक गरीब किसान के घर ट्रैक्टर भिजवाया था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें देखा जा सकता है कि नागेश्वर राव अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहा है। उसके पास इतने पैसे नहीं कि वह बैल किराए पर ले सके। वीडियो में लड़कियां जिस तरह से मेहनत कर रही हैं और खेत जोत रही हैं, इसे देखकर सोनू सूद का दिल पिघल गया है। वीडियो देखने के बाद सोनू सूद परिवार की मदद के लिए आगे आए और उन्हें ट्रैक्टर देने का ऐलान किया। खास बात यह थी कि ट्रैक्टर नागेश्वर के पास पहुंच भी चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.