Breaking NewsUTTAR PRADESH

राम मंदिर भूमि पूजन के दिन देश में बड़े आ’तंकी हम’ले की साजिश, ISI ने पाकिस्तानी आ’तंकियों को भारत भेजा

नई दिल्ली: अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे. इस बीच पाकिस्तान की खुफिया एंजेंसी आईएसआई ने भूमि पूजन वाले दिन भारत में बड़े आ’तंकी ह’मले की साजिश रची है. आईएसआई ने पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रेनिंग देने के बाद भारत भेजा है. इस साजिश के खु’लासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सत’र्क हो गई हैं.

आतं’कियों के निशाने पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी

बताया जा रहा है कि आईएसआई ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आ’तंकियों को अफगानिस्तान में विशेष आ’तंकी हम’ले की ट्रेनिंग दी है. भारत की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी RAW ने कहा है कि आईएसआई ने तीन से पांच आतं’कियों को भारत भेजा है. इतना ही नहीं इन आ’तंकियों के निशाने पर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भी है.

कई वीवीआईपी भी निशाने पर

इस खुलासे के बाद रॉ समेत भारत की तमाम एजेंसियों की टीमों को अयोध्या और जम्मू-कश्मीर में तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं.  रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईएसआई ने आ’तंकियों के हर गुट को अलग अलग हमला करने को कहा है. रॉ की इस रिपोर्ट में देश के कई वीवीआईपी भी इन आ’तंकियों के निशाने पर बताए गए हैं.

अबतक की जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के कई गुट भारत में प्रवेश भी कर चुके हैं और कुछ गुटों को भेजने की तैयारी चल रही है. कुल मिलाकर पाकिस्तान ने भारत में बड़े आतंकी हमने की साजिश रच दी है.

सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख पांच अगस्त तय है. राम मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पीएम मोदी के अयोध्या कार्यक्रम का पूरा विवरण भी जारी कर दिया गया है. पीएम मोदी पांच अगस्त को सुबह 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. इसके बाद पहली बार पीएम मोदी रामजन्म भूमि रवाना होंगे. भूमि पूजन के कार्यक्रम में साधु-संतों समेत कुल 200 मेहमान शामिल होंगे.

Input: ABP News

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.