गंदे पानी के बीच रह रहे सैकड़ों परिवारों को अब महामारी का डर सता रहा है। शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में नौ दिनों से जमा पानी अब काला हो गया है। बारिश के पानी के साथ कचरा एवं नाला का पानी मिलकर सड़ांध पैदा कर रहा है। लेकिन संकट दूर होते नजर नहीं आ रहा। बीबीगंज, आनंदपुर, रज्जू साह लेन, लीची बगान, मिठनपुरा, गन्नीपुर धुनिया टोला, सादपुर तिवारी टोला, धनकार टोला, बालूघाट, चर्च रोड चंदवारा आदि में जमा पानी निगम के तमाम प्रयास के बाद भी नहीं निकल रहा।

जमा पानी नहीं निकलने से नारकीय हालात
बीबीगंज निवासी संजय कुमार बताते हैं कि जमा पानी नहीं निकलने से नारकीय हालात है। महामारी के भय से पूरा मोहल्ला दहशत में है। पर उनकी समस्या किसी को दिखाई नहीं पर रही। रज्जू साल लेन निवासी सुरेश कुमार का कहना है कि नेता एवं अधिकारी स्मार्ट सिटी का सपना दिखाना बंद करें। पहले शहरवासियों को जलजमाव की पीड़ा से निजात दिलाएं। बालूघाट निवासी राजीव कुमार ने कहा कि हम किस हालत में रह रहे है यह हाकिमों को नहीं दिखाई पड़ रहा।

घर के अंदर पानी लगा हुआ है। एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। अभी निगम के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही। जब महामा’री फैल जाएगी तब वे सुध लेने आएंगे। सिकंदरपुर निवासी राजू कुमार ने कहा कि जलजमाव से निजात दिलाने का मंत्री से लेकर मेयर एवं पार्षद से लेकर अधिकारी तक सबने वादा किए थे लेकिन अब वे दिखाई नहीं पड़ रहे। उनको मोहल्ले में आकर रहना चाहिए था तब हकीकत से रूबरू होते।



Leave a Reply