BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

पहले दोस्ती के जाल में फंसा कर गलत काम कराया, अब युवती की आ’पत्तिजनक तस्वीर कर दी वायरल

दोस्ती के जाल में फंसा कर युवती की आ’पत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामलेे में शहर के एक युवक व उसके साथी के खि’लाफ काजीमोहम्मदपुर थाना में शि’कायत की गई है। इसमें एक युवक ब्रह्मपरा थाना के राहुल नगर व दूसरा मिठनपुरा थाना के चंदवारा मोहल्ला का है।

आरोपितों ने की छे’डख़ानी

युवती ने अपनी शि’कायत में कहा है कि रविवार को वह बीबीगंज मोहल्ले से गुजर रही थी। आ’रोपितों ने उसे रोक कर छे’डख़ानी शुरू कर दी। उससे जबरन एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ध’मकी देते हुए कहा कि केस करने चली हो। तुम्हारा फोटो वायरल कर दिया है। घर आने के बाद मोबाइल देखा तो उसका फोटो वायरल हो चुका था।

लड़कियों का गलत धंधे में इस्तेमाल

युवती ने आ’रोप लगाया कि आरो’पित गलत छवि का है। भोली-भाली लड़कियों को दोस्ती की जाल में फं’साकर उसे गलत धंधे में इस्तेमाल करता है। इसके बाद उसके साथ ब्लैकमेलिंग करता है। उसने इससे पहले भी उसके खि’लाफ प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी। मामला अभी कोर्ट में लंबित है। केस को उठाने के लिए भी कई बार आ’रोपित ने उसे ध’मकी दी है। इस संबंध में काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि आवेदन उन्हें नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर वे आगे की कानूनी कार्र’वाई करेंगे। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.