BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर ने कोरोना का क’हर / साहू रोड में 83 तो ब्रह्मपुरा कंटेनमेंट जोन में मिले 49 मरीज

जिले में लगातार बढ़ रहे कंटेनमेंट जोन में भले ही जांच की रफ्तार धीमी है, लेकिन यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि जारी है। अबतक बनाए गए कुल 84 कंटेनमेंट जोन में 412 मरीज पहले ही सामने आ चुके हैं, जबकि कुल 3113 घरों का सर्वे किया जाना अभी बाकी है। सभी घरों के सदस्यों की सैंपलिंग व उनके कांटैक्ट लिस्ट से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ सकते हैं।

शहर की बात करें तो साहू रोड हॉट स्पॉट बन चुका है। यहां अबतक 83 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद ब्रह्मपुरा में कुल 49 मरीज मिले हैं। इससे सटे मेहदी हसन चौक कंटेनमेंट जोन में भी 13 मरीज मिल चुके हैं। मझौलिया में 20 और पुलिस लाइन में भी अबतक 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। जूरनछपरा रोड नंबर चार में 16 संक्रमित पाए गए हैं। एसएसपी आवास के पास स्वास्थ्य विभाग को अबतक सात पॉजिटिव केस मिले हैं।

कंटेनमेंट जोन के सभी घरों के सर्वे और मरीजों के कांटैक्ट लिस्ट खंगालने में स्वास्थ्य विभाग को करीब एक माह का समय लग सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग व सैंपलिंग के लिए कुल 12 टीम गठित कर रखी है। आशंका जतायी जा रही है कि यदि कंटेनमेंट जोन के सभी घरों से सैंपल नहीं लिए गए और कंटैक्ट लिस्ट नहीं खंगाला गया तो जिले में कोरोना विस्फोट हो सकता है और संक्रमण की नई चेन बन सकती है। फिलहाल जिला स्वास्थ्य समिति ने राज्य को जो रिपोर्ट भेजी है, उसके अनुसार 84 कंटेनमेंट जोन में बड़ी संख्या में घरों के सर्वे व कंटैक्ट लिस्ट की जांच अभी बाकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.