मुजफ्फरपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को बिजली का शट डाउन रहेगा। 11केवी नया टोला फीडर से सुबह 10 से संध्या पांच बजे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। इससे समुंदर साह लेन और पॉलिटेक्निक इलाके के लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। 11 केवी गरीब स्थान फीडर सुबह 11 से संध्या चार बजे तक प्रभावित रहेगा।इससे सिकंदरपुर चौक और टावर चौक इलाके में बिजली गुल रहेगी। 11केवी काली मंदिर फीडर सिकंदरपुर में सुबह 11 से साढ़े 11 तक बिजली नहीं मिलेगी। इससे नया बालूघाट फीडर का इलाका प्रभावित होगा। 11केवी जेल रोड फीडर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, 11केवी ब्रह्मपुरा फीडर में सुबह 10 से शाम पांच बजे और 11केवी मोतीझील में सुबह 11 से पांच बजे तक बिजली सप्लाई नहीं दी जाएगी।इससे मालीघाट मेहता कंपाउंड, संजय सिनेमा रोड व नाजिर गली ब्रह्मपुरा और हमदर्द गली मोतीझील के लोगों को परेशानी का सामना करना होगा।

वहीं विद्युत आपूर्ति प्रशाखा एसकेएमसीएच के अंतर्गत उमा नगर फीडर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक राघोपुर, बखरी, विजय छपरा बांध, इंदिरा नर्सिंग होम के आसपास इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।कांटी में करंट से महिला की मौत : कांटी के पानापुर ओपी क्षेत्र के पखनाहा श्रीराम में विद्युत स्पर्शाघात से गरीबन पासवान की पत्नी बबिता देवी की मौत हो गई। पुलिस ने श’व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ओपी अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि स्वजन हादसे के लिए बिजली विभाग को जवाबदेह ठहरा रहे हैं।बताया कि पोल के अíथंग वाले तार में करंट आने के हा’दसा हुआ है। जाच की जा रही है।



Leave a Reply