BIHARBreaking NewsSTATE

लालू से कुछ तो सीख लेते नीतीश, तेजस्वी के बाद अब तेजप्रताप का ह’मला

PATNA:  तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेज प्रताप ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि आप बेशर्म इंसान हैं.


तेज प्रताप यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है. तेज प्रताप ने लिखा है कि ‘’आप मुख्यमंत्री नहीं, निहायती बेशर्म इंसान हैं. काश लालू जी की सिखाई कुछ याद रखते, तो जनमानस का दर्द समझ पाते आप..!’’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तल्ख होती जा रही है. एक दूसरे के उपर पलटवार किया जा रहा है. लेकिन ऐसे में नेता मर्दाया को भी भूल रहे हैं. कल तेज प्रताप की बहन रागिनी ने भी सुशील मोदी पर प’लटवार करते हुए उनको कायर बताया था. ट्वीट किया था कि ”छूल छूल तुम सो रहे थे क्या ? तुमने क्या किया वो बताओ ? सत्ता तुम्हारे पास है तो फिर रो क्यों रहे हो ? विकास करो न ? अस्पताल बनाओ न! तुम जैसे कायरों ने ही बिहार का बेड़ा गर्क किया है। लालू जी के बिना तुमलोगों की राजनीति का एक कदम आगे नहीं बढ़ता यही तुमलोगों की राजनीतिक हैसियत है।”

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.