BIHARBreaking NewsSTATE

मंत्री नीरज कुमार- नौवीं फेल क’मजोर छात्र हैं तेजस्वी, महागठबंधन टू’टने की तारीख भी भूल गए

PATNA : बिहार में महागठबंधन टू’टने के 3 साल बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज क्या कसा जनता दल यूनाईटेड हम’लावर हो गया। जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने अब नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार किया है। नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन टूटने की तारीख भी ठीक से याद नहीं है। नीरज कुमार का कहना है कि तेजस्वी यादव 9वीं फेल कमजोर छात्र हैं और उन्हें इतना भी नहीं आज की महागठबंधन 26 जुलाई 2017 को टू’टा था ना कि 27 जुलाई 2017 को।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंत्री नीरज कुमार ने मेधा वटी खाने की सलाह दी है। नीरज ने कहा है कि भ्रष्टाचार से समझौता न करने के कारण ही गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया था। महागठबंधन में 2015 के अंदर जनता दल यूनाइटेड को जितने वोट मिले उससे कहीं ज्यादा वोट 2019 के लोकसभा चुनाव में मिले। विधानसभा से लोकसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने उन 39 फीसदी अधिक वोट पाए और यह सब कुछ भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करने का नतीजा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.