BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में होटल व रेस्टूरेंट से होम डिलीवरी बंद

मुजफ्फरपुर : कोरोना के बढ़ते प्र’कोप के कारण होटल-रेस्टूरेंट से फूड से होम डिलीवरी का कारोबार 50 प्रतिशत तक कम हो गया है। सावन व विशेषकर कोरोना के ड’र के कारण लोग बाहर की चीज खाने से परहेज करने लगे हैं। प्रशासन ने लॉकडाउन में होटल-रेस्टूरेंट को ग्राहकों को बैठाकर खिलाने की जगह होम डिलीवरी देने की छूट दी थी। लेकिन बहुत कम लोग ही होटल व रेस्टूरेंट में फूड की होम डिलीवरी का ऑर्डर दे रहे हैं। फायदा न देख कई रेस्टूरेंट संचालकों ने लॉकडाउन तक होम डिलीवरी बंद कर दी है। इससे होटल व रेस्टूरेंट में काम करने वाले हजारों लोगों के सामने फिर सं’कट उत्पन्न हो गया है।तिलक मैदान स्थित एक रेस्टूरेंट के संचालक अमित जायसवाल ने बताया कि होम डिलीवरी का ऑर्डर कम आते देख अब लॉकडाउन के बाद ही रेस्टूरेंट खोलने का निर्णय लिया है।

जीरोमाइल के होटल संचालक संजीव कुमार ने बताया कि दिन भर में एक-दो ऑर्डर ही आ रहे हैं। उत्तर बिहार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. जुनैद खां ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में तो लोग घर पर खाना मंगवा रहे थे। मगर इस बार शहर में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर होम डिलीवरी में 50 प्रतिशत तक कमी आयी है। 40 प्रतिशत स्टाफ अपने घर चले गये हैं। जबकि होटलों से पूरी सावधानी के साथ फूड होम डिलीवरी करायी जा रही है।

Input : Hindustan

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.