BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

कोरोना का क’हर / मुजफ्फरपुर में 19 और कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव

जिले में कोरोना के कहर के कारण स्वास्थ्य विभाग ने 19 और नये कंटेनमेंट जोन बनाने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से रविवार को एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी को इन नये क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

प्रस्ताव में संबंधित क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कुछ समय से जिले के शहरी क्षेत्र व प्रखंडों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाकर घर-घर सर्वे व सैम्पलिंग कराई जाएगी। विभाग की ओर से दोनों एसडीओ को इन इलाकों में पॉजिटिव मरीजों की सूची भी सौंपी गई है। जिले में अभी 64 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हैं। 19 नये कंटेनमेंट जोन बनने के बाद कुल 83 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हो जाएंगे।

ये होंगे नये कंटेनमेंट जोन

मुशहरी: खबड़ा, छोटी सरैयागंज, सुस्ता, छोटी कल्याणी, सिकंदरपुर, चैनपुर एक, चैनपुर दो, गोलाबांध रोड, गरीबा, आरएफएसएल लैब मुजफ्फरपुर से लॉ कॉलेज तक, मुशहरी वार्ड संख्या 47

बोचहां: रघुनाथपुर वार्ड नंबर-6

कांटी: कलवाड़ी

कटरा: पूर्वी धनौर

कुढ़नी: पुरुषोत्तमपुर

मड़वन: रेपुरा, मकदुमपुर कोदरिया

पारू: मझौलिया दक्षिण

सकरा: फरीदपुर

जिले में बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 19 नये कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव रविवार को पूर्वी व पश्चिमी एसडीओ को भेज दिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.