BIHARBreaking NewsSTATE

लालू की बेटी ने सुशील मोदी को बताया कायर, बोली…बिना उनके नाम लिए आपकी कोई हैसियत नहीं

PATNA: लालू प्रसाद के बारे में बयान देकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी फंस गए हैं. सुशील मोदी ने कहा था कि लालू ने बिहार में हॉस्पिटल नहीं बनवाया.  इस बयान के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पलटवा’र करने के बाद अब लालू की बेटी रोहिनी आचार्य ने भी पलटवा’र किया है. रोहिनी ने जो ट्वीट किया कि उससे लग रहा है कि वह सुशील मोदी को लेकर काफी गुस्से में हैं.

रोहिनी ने ट्वीट किया कि ”छूल छूल तुम सो रहे थे क्या ? तुमने क्या किया वो बताओ ? सत्ता तुम्हारे पास है तो फिर रो क्यों रहे हो ? विकास करो न ? अस्पताल बनाओ न! तुम जैसे कायरों ने ही बिहार का बेड़ा गर्क किया है। लालू जी के बिना तुमलोगों की राजनीति का एक कदम आगे नहीं बढ़ता यही तुमलोगों की राजनीतिक हैसियत है।”

राबड़ी भी भ’ड़की

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी इस बयान पर भड़की हुई हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि ”मेवालाल उर्फ़ सृजन चोर इ बताओ,15 वर्ष के CM नीतीश कुमार भतीजी के बीमार होने पर बिहार के बड़े-बड़े अस्पताल IGIMS, NMCH, PMCH में इलाज क्यों नहीं कराते? यह बताओ आपका PA बीमा’र है तो आपकी पैरवी से ही वह निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।क्यों? आपकी ब’कवास से बिहार का भला नहीं होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.