BEGUSARAI: स्कॉर्पियो और ट्रक की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार चार 4 लोगों की घट’नास्थल पर ही द’र्दनाक मौ’त हो गई है. जबकि एक व्यक्ति गं’भीर रूप से घा’यल हो गया है. घ’टना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31के समीप की है.
इस घ’टना के बाद काफी देर तक एनएच 31 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न रहा. इस घटना के बाद उस जगह देखने के लिए काफी भी जुड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार लाखो ओपी क्षेत्र के आजाद नगर कासिमपुर में श्राद्ध कर्म हो रहा था. इसी क्रम में दही खत्म हो गया था. जिसमे 5 लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर दही लाने के लिए गए हुए थे. जब सिंघौल ओपी क्षेत्र के रजौरा से दही लेकर वापस लौट रहे थे. तभी अचानक स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक की साइड में जाकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस ट’क्कर में स्कॉर्पियो पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. जिसमें 4 लोगों की घट’नास्थल पर ही द’र्दनाक मौ’त हो गई. जबकि एक व्यक्ति गं’भीर रूप से घा’यल है जिसका स्थिति भी चिं’ताजनक बनी हुई है.

सभी मृ’तक की पहचान कासिमपुर के आजाद नगर निवासी स्व कापो राय के बेटे चीकू कुमार, कासिमपुर के ही निरंजन राय के बेटे पंकज कुमार और उनके दो रिश्तेदार बताये जाते हैं जबकि एक अन्य रिश्तेदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घ’टना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस घ’टनास्थल पर पहुंच कर चारों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की का’र्रवाई में जुट गई. वहीं इस घट’ना के बाद परिजनों में कोह’राम मचा हुआ है.



Leave a Reply