BIHARBreaking NewsSTATE

स्वास्थ्य प्रधान सचिव पर ज’मकर ब’रसे CM नीतीश, कहा- विभाग का काम नहीं संभल रहा तो छोड़ दें पद

शनिवार को नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत पर आ’ग बबू’ला हो गए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने नीतीश कुमार से प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की शिकायत की और कहा कि वह उनकी बात नहीं सुनते हैं. इतना सुनते ही नीतीश कुमार आ’गबबू’ला हो गए और स्वास्थ्य प्रधान सचिव पर जम’कर ब’रसे.

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 महामा’री में बिहार सरकार की जो फजी’हत हो रही है उसको लेकर नीतीश कुमार बहुत ना”राज हैं और जैसे ही मंगल पांडे ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की शिकायत की तो नीतीश कुमार का गु’स्सा फू’ट पड़ा.

उदय सिंह कुमावत को चे’तावनी देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में कोविड-19 की जांच की संख्या 20,000 प्रतिदिन नहीं हुई तो वह उनके खि’लाफ कड़ी का’र्रवाई करेंगे. कैबिनेट बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने सवाल उठाया कि जब दिल्ली में रोजाना 38000 सैंपल की जांच हो सकती है तो फिर बिहार में 20000 सैंपल की रोजाना जांच क्यों नहीं हो सकती?

बताया जा रहा है कि कोविड-19 महामा’री को लेकर बिहार सरकार की चारों तरफ से फ’जीहत हो रही है और इसको लेकर नीतीश कुमार स्वास्थ विभाग की कार्यशैली से काफी नाराज हैं. यह भी कहा जा रहा है कि केंद्र भी स्वास्थ विभाग की नाकामी से इसलिए नाराज है क्योंकि इसकी वजह से उनके 15 साल के शासनकाल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

कैबिनेट बैठक के दौरान नीतीश कुमार में उदय सिंह कुमावत से साफ कह दिया कि अगर उनसे स्वास्थ्य विभाग का काम नहीं संभल रहा है तो वह अपना पद छोड़ दें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.