BIHARBreaking NewsSTATE

महामा’री में भी बिहारियों का मजाक उड़ा रहे लालू, सुशील मोदी बोले-कंटोनमेंट और इंटरटेनमेंट का फर्क समझिए

PATNA : कोरोना महामा’री के बीच बिहार में सियासी बयानबाजी अपनी रफ्तार से जारी है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने पलटवार किया है। सुशील मोदी ने आ’रोप लागया है कि लालू यादव कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी बिहारियों का म’जाक उड़ा रहे हैं।

डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को महामा’री के समय संजीदगी दिखानी चाहिए। सं’क्रमण को रोकने के लिए बनाए गए कंटोनमेंट ज़ोन को लालू यादव इंटरटेनमेंट जो बता रहे हैं जो बिहारवासियों के साथ किसी भद्दे मजाक से कम नहीं है।

सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव ने टूटी हुई सड़कों से होने वाली प’रेशानी, बाढ़ से घिरे बिहार के गांव और बदहाल स्कूलों से बढ़ती अशिक्षा तक का मजाक बना कर रखा था। 15 सालों के उनके शासनकाल की हकीकत जनता आज भी नहीं भूली है। आरजेडी बिहार को फिर से राष्ट्रीय उपहास का पात्र बनना चाहती है लेकिन एकजुट एनडीए इस मंशा को पूरी नहीं होने देगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.