BIHARBreaking NewsSTATE

पप्पू यादव ने मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, कहा- बिहार में बाढ़ एक राजनीतिक आ’पदा है

पटना: पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप नेताओं ने आज शुक्रवार को मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान प्रभावित लोगों की स’मस्याओं से रूबरू होने के बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव  ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है. न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य ही प्रारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि जैसे रोम के जलने पर नीरो के बांसुरी बजाने का उदाहरण दिया जाता है वैसे ही बाढ़ के दौरान सरकार चैन की बंशी बजाने चली जाती है.

पप्पू यादव ने कहा कि मोतिहारी और गोपालगंज के लोंगो की जिंदगी भगवान भरोसे कट रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था एवं राहत सहायता शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने अपने स्तर से प्रभावित लोगों के बीच राहत सहायता का वितरण किया. साथ ही उन्होंने आम जनता से भी विपदा की इस घड़ी में भरपूर मदद करने का आह्वान किया है.

पप्पू यादव ने कहा कि सुगौली के हालात बाढ़ के चलते बदतर हो गए हैं. गरीब और मध्यम वर्ग के हालात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता यह सरकार गूंगी और बहरी हो गई है. बिहार की जनता घर में रहे तो बाढ़ आती है और बाहर निकले तो कोरोना के कहर से बच नहीं सकती. ऐसे नाजुक मौके पर भी नीतिश सरकार और उसके सहयोगी चुनावों की तैयारी में जुटे हैं जो कि बेहद श’र्मनाक स्थिति है.

जनता को छोड़ अपने आप को घर में कैद कर लेने के लिए उन्होंने सत्ता पक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ एक राजनीतिक आपदा हैं. इसे नेता और पिछलग्गू ठेकेदार मिलकर लाते हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित सुगौली में गरीब लोगों के समक्ष भुखम’री की स्थिति उत्पन्न हो गई है.  आम लोग प’रेशान हैं.  मवेशियों के खाने के लिए चारे की समस्या हैं लेकिन नीतिश सरकार तथा उनके नुमाइंदे को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है.

पप्पू यादव ने चंपारण के लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम, मवेशियों के लिए चारा एवं आम जनता के बीच राहत सहायता वितरण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से भी की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.