BIHARBreaking NewsPATNASTATE

लालू यादव बोले- डबल इंजन हो गया कबाड़, जल्दी हटाओ इन्हे बिहार से

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर ह’मला बोला है. लालू ने कहा कि बिहार में जो डबल इंजन की सरकार है. वह अब कबाड़ हो गई है. जिससे बिहार की जनता प’रेशान है.

लालू ने किया ट्वीट

लालू प्रसाद ने ट्वीट किया कि डबल इंजन की सरकार में ईंधन नहीं बचा. दोनों इंजन कबाड़ हो गया है. इनके कबाड़ के जुगाड़ से बिहारी त्राहिमाम है. जल्दी हटाओ इन्हें बिहार से.’’ इससे पहले भी लालू प्रसाद ने नीतीश सरकार पर हम’ला बोला था.

नीतीश घर में सोए हैं

लालू ने इससे पहले भी हम’ला बोला था और कहा था कि”ए नीतीश! लगभग 4 महीना हो गऽइल बंदी के, जनता मे त्राहीमाम बा,रोजी-रोटी,जान-माल पर आफ़त बा। तऽहार राज में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार चरम पर बा। 4 महीना मे आपन बंगला से 4 बार भी बाहर ना निकलऽअ ई लुकाछिप्पी से कोरोना ना भागऽइ।जब सेनापति मैदान छोड़ के भागऽल रही त लड़ाई के लड़ऽइ.मुख्यमंत्री सामने से लीड करेऽला की चादर ताऽन के घर में सुतेऽला?4 महीना में 4 बार भी नीतीश लोग के बीच में ना गईलऽन बेरोज़गारी, भुखमरी, घुसखोरी, अपराध से जनता रोऽअऽता आ नीतीश आपऽन सुशासनी मुखौटा” के रंगाई-पोताई में लागल बाऽडऽन। बिहार के हाल देखऽके हमार दिल रोऽअऽता।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.