जलजमाव शहर के लिए आफत बन गई है। चौथे दिन भी शहरवासियों को इससे राहत नहीं मिल पाई है। शहर के कई इलाके अभी भी बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। जमा पानी निकालने की निगम की मेहनत पर रुक-रुक कर हो रही बारिश पानी फेर रहा है। जितना पानी निकलता है उससे अधिक पानी बारिश होते ही फिर से जमा हो जाता है। शहर का पूर्वी एवं उत्तरी भाग जलजमाव से सर्वाधिक प्रभावित है। यहां न सिर्फ गली-मोहल्लों में पानी लगा हुआ है ब ल्कि लोगों के घरों में पानी जमा है।
मिठनपुरा, क्लब रोड, चर्च रोड मिस्काट, चैपमैन स्कूल रोड, बेला, बालूघाट, न्यू कॉलोनी बालूघाट, लीची बगान रेलवे कॉलोनी, ब्रह्मपुरा रेलवे कॉलोनी, चंद्रलोक चौक, बीबी गंज, आनंदपुरी, संजय सिनेमा रोड, राहुल नगर समेत कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां रहने वाले जललमाव के कारण घरों में कैद है। घरों में पानी लगे रहने के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया हे।
गुरुवार को हुई बारिश के कारण मोतीझील, जवाहरलाल रोड, रघुवंश रोड, केदारनाथ रोड, स्टेशन रोड, कंपनी बाग में जलजमाव की समस्या बनी रही। गन्नीपुर एवं अतरदह में बाढ़ की तरह के हालात बने हुए हैं। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। उधर, चर्च रोड में घरों तक पानी पहुंच गया है। वहां के देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कारखाने में बारिश का पानी घुसने से काफी नुकसान हो गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के पोखर-तालाब पहले से ही लबालब हैं। नाला भी भरकर उपला रहे हैं और शहर में जमा पानी निकालने में अक्षम साबित हो रहे हैं। शहर के सभी आउटलेटों से जमा पानी
तेजी से निकल रहा है बावजूद शहर जलजमाव से मुक्त नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को भी निगम की टीम जमा पानी निकालने को हरसंभव प्रयास करने में लगी रही।



Leave a Reply