BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: जलजमाव से प’रेशान ग्रामीणों ने रेवा रोड पर आवागमन को ठप कर किया ज़’बरदस्त वि’रोध

मुजफ्फरपुर: फरदो नदी की सफाई न होने और आसपास के इलाका में जलजजाव होने से परेशान पताही के ग्रामीणों ने गुरुवार को रेवा रोड जामकर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी व हं’गामा किया। इसकी सूचना पर मुशहरी सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही नदी की सफाई का काम भी शुरू कराया।इसके बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया। इस दौरान रेवा रोड में दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय अधिवक्ता कमलेश कुमार व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शहर का सारा पानी फरदो नदी में ही आ रहा है। वहीं, बारिश के कारण नदी का जलस्तर पहले से ही ज्यादा है। यही नहीं, फरदो गोला के पास बने पुल के नीचे नदी जलकुंभी से जमा हो गया है।इस कारण पानी का बहाव भी बाधित हो गया है।

जलकुंभी की सफाई नहीं होने से नदी का पानी पताही गांव में प्रवेश कर गया है। एसपी शाही कॉलेज के आसपास इलाके के सौ से ज्यादा घर में बरसात का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीण काफी परे’शान हैं। इसके बावजूद नगर निगम या जिला प्रशासन उनकी नहीं सून रहा था।अंत में लोगों को लाचार होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। सूचना पर पहुंचे मुशहरी सीओ के आश्वासन के बाद फरदो में जलकुंभी की सफाई का काम शुरू हो गया है। उधर, हंगामे की जानकारी के बाद नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने भी इस मामले में प्रशासन से बातचीत कर तत्काल समस्या को निदान का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.