BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बड़ी खबर: मुजफ्फरपुर में टू’टा बारिश का 35 साल का रि’कार्ड, 177.73 मिमी अधिक हुई बारिश

जिले में लगातार जारी बारिश परेशानी का सबब बनती जा रही है। जुलाई में बारिश का 35 साल पुराना रिकार्ड टूट गया है। पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में 17.32 मिमी बारिश हुई है। जबकि, जुलाई के 23 दिनों के भीतर कुल 482.53 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यह आंकड़ा जुलाई के सामान्य वर्षापात 304.8 मिमी से 177.73 मिमी अधिक है। जबकि, जुलाई महीने में आठ दिन शेष है। इसके पहले वर्ष 1985 में जुलाई में 401 मिमी बारिश हुई थी। जबकि, जुलाई 2012 में 333.7 मिमी वर्षा हुई थी जो सामान्य से 37 फीसद अधिक रिकॉर्ड की गई थी।

इसके बाद से जुलाई में सामान्य से काफी कम वर्षा होती रही है। लेकिन इस साल बादल जमकर बरस रहे है। पिछले साल 23 जुलाई को भी इलाके में हल्की बारिश हुई थी। पिछले साल 23 जुलाई का अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। इधर, अगले तीन दिनों तक इलाके में बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, गुरुवार को इलाके में रूक-रूक कर बारिश होती रही। जबकि, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। औसत अधिकतम 29.5 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। बारिश के मद्देनजर डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

कटरा और मुरौल में सर्वाधिक बारिश

पिछले 24 घंटे के भीतर जिले में 17.32 मिमी बारिश हुई है। कटरा और मुशहरी में सर्वाधिक 38.40-38.40 मिमी बारिश हुई। जबकि, साहेबगंज का इलाका सूखा रहा। औराई में 22 मिमी, बंदरा में 15.40 मिमी, बोचहां में 10.20, गायघाट में 21.40, कांटी में 8.20, पारू में 6.20, सकरा में 24.40, सरैया में 4.60, कुढऩी में 13.40, मड़वन में 14.80, मीनापुर में 17, मोतीपुर में 20.20 व मुरौल में 22.60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.